Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय से निकली तिरंगा शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement

बच्चे हाथ में तिरंगा लहराते लगा रहे थे भारत माता के जयकारे

Katras/Baghmara: आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्रीय जीएम कार्यालय से महाप्रबंधक चित्तरंजन कुमार के नेतृत्व में सोमवार 14 अगस्त को भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में ब्लॉक दो क्षेत्र के सभी अधिकारी व महिला, पुरुष कर्मी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा, नेहरू बालिका विद्यालय डुमरा एवं संस्कार ज्ञानपीठ हरिना नावाडीह के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया. शोभायात्रा डुमरा से गुजरती हुई हरिना कॉलोनी में जाकर समाप्त हुई. इस शोभायात्रा में शामिल बच्चे अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे. शोभा यात्रा में बरोरा थाना प्रभारी नंदू पॉल एवं सीआईएसएफ के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही