बेस्ट प्रोफेसर, कर्मचारी व प्राचार्य को भी मिलेगा अवार्ड : कुलपति
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित कैंपस और पॉलिटेक्निक स्थित कैंपस में कुलपति डॉ शुकदेव भोई ने झंडोत्तोलन किया. कुलपति ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को लेकर कमर कसने एवं जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य के निर्वहन का निर्देश दिया. कहा कि अगले वर्ष से बेस्ट प्रोफेसर बेस्ट नॉन टीचिंग स्टाफ और बेस्ट प्राचार्य का चयन कर उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर भेलाटांड़ स्थित नए कैंपस में आयोजित समारोह में कॉलेज के वैसे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने राज्य, जोनल या राष्ट्रीय स्तर पर खेल, एकेडमिक, कला-साहित्य यूथ फेस्टिवल जैसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है. इस अवसर पर प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ सुधीन्ता सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.राजकमल में झंडोत्तोलन व सरस्वती पूजन
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस के साथ सरस्वती पूजन की धूम रही.. झंडोत्तोलन बाल कल्याण समिति धनबाद एवं स्कूल के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने किया. प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य उमा मिश्रा एवं मनोज कुमार ने सरस्वती माता की पूजा-अर्चना की. कृष्ण प्रसाद मिश्र, दुर्लभ चंद्र करमाहे और सर्वेश मिश्रा पूजा-अर्चना कराई. रविंद्र कुमार पटनिया, संजीव अग्रवाल, दीपक रुइया, चंद्रशेखर अग्रवाल, केशव हडोडिया, सुधा खेतान आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-republic-day-celebrated-in-entire-koyalanchal-tricolor-hoisted-with-pride/">धनबाद:पूरे कोयलांचल में गणतंत्र दिवस की धूम, शान से लहराया तिरंगा [wpse_comments_template]

Leave a Comment