Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  सिविल कोर्ट, बार एसोसिएशन में शान से लहराया तिरंगा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सिविल कोर्ट धनबाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज  फहराया.  वहीं धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने बार एसोसिएशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका स्वतंत्रता के आंदोलन में रही है. देश की अखंडता और राष्ट्र सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करें. आज हमारे लिए गौरव और स्वाभिमान का दिन है. हमारे शरीर के खून का एक-एक कतरा देश के लिए और अपने कर्तव्य के लिए समर्पित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही