Search

 
 
 

धनबाद : सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवन में 12 से 15 तक लहराएगा तिरंगा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) आजादी का अमृत महोत्सव के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत हर घर तिरंगा में सभी सरकारी भवन, अर्द्ध सरकारी भवन, सरकारी कार्यालयों में 12 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों के आवास पर भी 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय झंडा फहराने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है. उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी सरकारी भवन, अर्द्ध सरकारी भवन, सरकारी कार्यालयों में 12 से 15 अगस्त तक तथा सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों के आवास पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया है. सभी कार्डधारक, पंचायत सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं, जिला स्तरीय कार्यालय, प्रखंड व अंचल कार्यालय एवं सभी सखी मंडलों को भी राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डीपीएम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी सहित अन्य विभागों को उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-balcony-of-the-house-collapsed-in-bhuli-woman-and-her-daughter-injured/">धनबाद

: भूली में आवास का छज्जा गिरा, महिला और उसकी बच्ची घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही