Search

 
 
 

धनबाद: विवाह की रजिस्ट्री कराने पहुंचे प्रेमी जोड़े की फजीहत, परिजनों ने युवती को पीटा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) निबंधन कार्यालय में मंगलवार 21 जून को जमकर हंगामा हुआ. दरअसल एक प्रेमी जोड़ा विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा, जहां परिजनों ने उन्हें घेर लिया और प्रेमी प्रेमिका की फजीहत कर दी. परिजन युवती को खींच कर महिला थाना ले गए. मामला झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर चौथाई कुल्ही का है. प्रेमी जोड़ा एक ही मुहल्ले में रहता है, जहां से कुछ दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे. दोनों मंदिर में शादी कर साथ रह रहे थे.

युवती को घसीटते ले गए थाना, पुलिस ने कराई सुलह

दोनों मंगलवार 21 जून को धनबाद निबंधन कार्यालय रजिस्ट्रेशन कराने आये थे. प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को भनक लगी तो वे भी पहुंच गए. निबंधन कार्यालय में परिजन पहले से मौजूद थे. जैसे ही प्रेमी जोड़ा पहुंचा, युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. बाद में परिजन घसीटते हुए उसे महिला थाना ले गए, जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. युवक युवती दोनों बालिग हैं. दोनों साथ रहना चाहते हैं. पुलिस ने जब समझाया तो दोनों पक्षों में सुलह हो गई. बताते चलें कि युवती के परिजनों ने झरिया थाना में  प्रेमी युवक पर पहले ही अपहरण  एवं कई अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था . यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-notice-to-vacate-dozens-of-houses-built-on-tata-land-in-jorapokhar/">धनबाद

: जोड़ापोखर में टाटा की जमीन पर बने दर्जनों आवासों को खाली करने का नो‍टिस [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही