Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पति के अत्याचार से परेशान महिला ने थाने में लगाई गुहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पति के अत्याचार से त्रस्त महिला ने शुक्रवार 28 अप्रैल को महिला थाना में शिकायत की है. पीड़ित महिला चंदा देवी ने बताया कि पति का दूसरी महिला के साथ अबैध संबंध है. विरोध करने पर मारपीट के साथ मायके से पैसे लाने को कहता है. महिला थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. पीड़िता के अनुसार 2019 में रांगाटांड निवासी भोला बंसफोड के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया था. परंतु शादी के कुछ माह बाद से ही पति ने दूसरी महिला के साथ संबंध स्थापित किया व उसके साथ ही रहने लगा. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. कुछ माह पूर्व महिला थाने में शिकायत की गई थी. थाना की ओर से सुलह करा कर विदा करा दिया गया. परंतु भोला अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, बल्कि सुलहनामे में खर्च किये गए दस हजार रुपये मायके से लाने की बात पर मारपीट करता रहता है. थककर पीड़िता ने मायके वालों के साथ थाना में शिकायत दर्ज कराई है. भोला और चन्दा देवी की तीन वर्ष की एक बच्ची भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही