Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने ठप की ट्रांसपोर्टिंग

Katras :  कतरास (Katras) प्रदूषण से परेशान व पानी छिड़काव की मांग को लेकर ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ के ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी संजय उद्योग के कैम्प के समक्ष घंटों ट्रांसपोर्टिंग ठप रखी. ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी नियमों को ताक पर रखकर ट्रांसपोर्टिंग कर रही है. आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया हैं. ग्रामीण भारी प्रदूषण से परेशान हैं. प्रदूषण के कारण विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. मालूम हो कि ब्लॉक दो क्षेत्र में संजय उद्योग द्वारा ओबी हटाने का नया काम किया जा रहा है. काम के दौरान भारी मात्रा में आसपास डस्ट उड़ती रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है. स्थानीय प्रबंधन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही