Search

 
 
 

धनबाद : कोर्ट में जीरह से परेशान हवलदार ने खोया आपा, अधिवक्ता से बदसलूकी

 

जिला जज ने लिया संज्ञान, फौरन तलब हुए एसएसपी व सिटी एसपी

Dhanbad : धनबाद कोर्ट में शुक्रवार को गवाह के प्रति परीक्षण के दौरान गवाह  हवलदार ने सारी न्यायिक व्यवस्था और अनुशासन को ही तार-तार कर दिया. आनन-फानन में जिले के एसएसपी व सिटी एसपी अदालत पहुंचे. मामला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राकेश रोशन की अदालत का है. अदालत में कोयला चोरी के मामले में केस नंबर 1264/ 23 में हवलदार विजय शर्मा जो कि वर्तमान में बरवाअड्डा थाना में पदस्थापित हैं, की गवाही हो रही थी. गवाही के दौरान अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार भुवानिया गवाह विजय शर्मा का प्रति परीक्षण कर रहे थे. प्रति परीक्षण के दौरान ही गवाह विजय शर्मा अपना आपा खो बैठे और अधिवक्ता के साथ उलझ गए. अधिवक्ता को अपशब्द कहने लगे. उन्हें देख लेने की धमकी दी. भरी अदालत में गवाह ने अधिवक्ता विकास को कहा "बाहर निकल कुल वकालत भुला देब". इसके बाद जज ने गवाह विजय शर्मा को अदालत परिसर से बाहर निकलने का आदेश दिया. मामले की शिकायत तुरंत जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा से की गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने घटना को संज्ञान लेते हुए फौरन एसएसपी व सिटी एसपी को तलब किया. सूचना पाकर पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी फौरन अदालत पहुंचे और मामला को रफा-दफा करने के प्रयास में लग गए. एसएसपी व सिटी एसपी के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस के जवान अदालत पहुंचे. पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी व हवलदार विजय शर्मा ने मौजूद विकास कुमार भुवानिया समेत अन्य अधिवक्ताओं से माफी मांगी.

 एसएसपी ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा

एसएसपी एचपी जनार्दन ने धनबाद कोर्ट परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में धनबाद बार लाइब्रेरी के पदाधिकारी एवं एसएसपी ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसएसपी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट का निरीक्षण किया गया. जो छोटी मोटी समस्या है, उसे देखा गया और उसका जल्द ही निदान किया जाएगा. मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा के साथ धनबाद थाना प्रभारी भी दलबल के साथ पहुंचे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/make-dhanbad-rammay-by-22nd-january-and-modimay-by-27th-babulal/">धनबाद

को 22 जनवरी तक राममय और 27 तक मोदीमय बनाएं- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही