Search

 
 
 

धनबाद : सूदखोरी से परेशान बीसीसीएल कर्मी ने कर ली आत्महत्या

 
Putki : सूदखोरों के चंगुल में फंसकर परेशान भागाबांध निवासी बीसीसीएल कर्मी उदय रजक ने फिनाइल पीकर आत्महत्या कर ली. उसे गंभीर स्थिति में दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की शाम उसने अंतिम सांस ली. उदय रजक ने आत्महत्या से पहले चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा. जिसमें गुरजीत सिंह उर्फ सोनी सरदार, कासिम मोहम्मद, दीपू प्रसाद, शंकर साव व राकेश सिंह चौधरी पर आर्थिक शोषण व प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. भागाबान्ध ओपी पुलिस ने केंद्रीय अस्पताल धनबाद में लिये गए गए उदय के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज किया है. कच्छी बलिहारी 10/12पिट कोलियरी में सुरक्षा विभाग में कार्यरत उदय ने 12 अगस्त को सुसाइड नोट लिखने के बाद फिनाइल पी ली थी. गम्भीर हालत में उसे सीएचडी धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चला. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया था. उसने अपने सुसाइड नोट में सभी आरोपियों पर बारी-बारी से सूद के नाम पर फर्जी पेपर बना कर शोषण करने, धमकी देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसने बैंक से री लोन, टॉप अप ,कॉपरेटिव लोन लेकर सूदखोरों को पैसा दिया, इसके बावजू द उनकी राशि व मांग बढ़ती गयी. सूदखोरों के डर से उसने ड्यूटी जाना भी बंद कर दिया था. उसकी मौत के बाद आरोपी पुलिस से मिलकर मामले को रफा-दफा करने ले जुट गए हैं. यह भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/woman-trapped-between-stones-rescued/">हजारीबाग:

पत्थरों के बीच फंसी महिला निकाली गई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही