Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में एनएच किनारे खड़े वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के मदयडीह के पास एक जनवरी को एनएच किनारे खड़े वाहन को दुर्गापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद रोड किनारे खड़े वाहन का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है. पहले भी हो चुकी है दुर्घटना उक्त स्थान पर 24 दिसंबर को भी रोड किनारे खड़े वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पिछले 23 सितंबर को भी वहां हादसे में एक व्यक्ति की  मौत हो गई थी.

खड़ी गाड़ियां चालक को नहीं आतीं नजर

एनएच किनारे ढाबों और होटलों के पास वाहन चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खाने व आराम करने चले जाते हैं. इधर, एनएच पर तेज दौड़ते ट्रकों व अन्य वाहनों के चालकों को खड़े वाहन दूर से नजर नहीं आते हैं और टक्कर मार देते हैं. ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं. इसकी शिकायत स्थानीय थाना और प्रशासन से कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी होटलों और वहां वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eye-of-land-mafia-on-fisheries-departments-ponds-department-silent/">धनबाद

: मत्स्य विभाग के तालाबों पर भू माफियाओं की नजर, विभाग मौन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही