Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में एनएच 2 पर दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत

 
Baghmara : तोपचांची में 22 सितंबर की अहले सुबह एनएच 2 पर सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक विजय कुमार की मौत हो गई. वह बनारस का रहनेवाला था. हादसा मदैयाडीह में बांका पुल के समीप हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, बांका पुल के पास एक तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक (एचआर 38 एबी 7028) एनएच किनारे खड़े लोहा लोड ट्रक (आरजे 01 जेई 2287) से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर ट्रक में फंस गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को केबिन से बाहर निकाला. जेब में मिले कागजाता के आधार पर उसकी शिनाख्त यूपी के बनारस निवासी विजय कुमार के रूप में की गई. पुलिस ने शव को थाना ले गई. वहीं, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. बताते चलें कि बांका पुल के पास अक्सर इस तरह के आदसे होते रहे हैं. बीते 18 सितंबर की रात इसी स्थान पर एक ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी थी, जिसमे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-cpi-ml-to-gherao-agyarkund-block-zone-office-on-september-23/">

धनबाद: भाकपा माले 23 सितंबर को करेगी एग्यारकुंड प्रखंड-अंचल कार्यालय का घेराव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही