Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला समेत दोनों सवार बाल-बाल बचे

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-kusum-vihar-facing-water-shortage-for-five-months/">(Dhanbad)

जिले के महुदा में 24 अगस्त को तड़के चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार पर सवार महिला और एक पुरुष बाल-बाल बच गए. हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना महुआ-राजगंज मार्ग पर मछियारा के पास घटी. स्थानीय दुकानदार दीपक राय ने बताया कि  कार राजगंज से महूदा की ओर आ रही थी. रास्ते में मछियारा चौक के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर महुदा थाना ले आई. आसपास के अन्य दुकानदारों ने बताया कि क्षेत्र में फर्राटा दौड़ते हाइवा व ट्रकों से यहां के लोग परेशान हैं. अंधेरे में इस रोड से गुजरने पर डर लगता है कि कहीं किसी वाहन की चपेट में नहीं आ जाएं. अक्सर हो रहे हादसों के बावजूद पुलिस प्रासशन का इस ओर ध्यान नहीं है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/10-12-trucks-of-cattle-are-being-sent-daily-to-bengal-and-bangladesh-via-dhanbad/">धनबाद

के रास्ते रोजाना 10-12 ट्रक गोवंश भेजे जा रहे बंगाल व बांग्लादेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही