Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में ट्रक ने बाइक व मारुति वैन को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

 
Nirsa : एनएच-19 पर निरसा हटिया मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को चपेट में लेते हुए मारुति वैन में टक्कर मार दी. दुर्घटना में मारुति पर सवार 5 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. बताया गया कि शाम करीब 7 बजे निरसा चौक के पास अनियंत्रित ट्रक एक बाइक को धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर तेजी से भागने लगा. आगे जाकर हटिया मोड़ के समीप ट्रक ने मारुति वैन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वैन पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए. हालांकि बाइक पर सवार भाई-बहन को हल्की चोटें आई हैं.पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त  कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-seriously-injured-in-road-accident-in-birni/">गिरिडीह

: बिरनी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही