Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर, चालक-खलासी घायल

 

एनएच-2 पर तेतुलिया मोड़ के पास हादसा

Maithon : निरसा थाना क्षेत्र के तेतुलिया मोड़ के समीप एनएच 2 पर तेज रफ्तार ट्रक ने रोड पर खड़े हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक का चालक व खलासी घायल हो गए. दोनों केबिन में फंस गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें कबिन से निकाला और इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. पुलिस ने हाइवा व ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कोयला लोड हाइवा संख्या जेएच 01 एएल 2860 सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे ब्रेकडाउन हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था. मंगलवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे शीशा लदे ट्रक (यूपी 38 टी 2497) ने पीछे से हाइवा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का चालक व खलासी कबिन में फंस गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला. घायल चालक व खलासी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. चालक का एक पैर टूट गया है, जबकि खलासी को हल्की चोट है. पुलिस ने क्रेन से ट्रक व हाइवा को सड़क से हटकर किनारे लगवाया, इसके बाद बाद आवागमन शुरू हुआ. यह भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-leader-mohan-majhi-will-be-the-new-chief-minister-of-odisha-approval-given-in-the-bjp-legislature-party-meeting/">आदिवासी

नेता मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नये सीएम, भाजपा विधायक दल की मीटिंग में लगी मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही