Search

 
 
 

धनबाद : प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदा ट्रक पकड़ाया, खूनी संघर्ष की आशंका

 

वर्चस्व को लेकर कभी भी हो सकता है खूनी संघर्ष

Maithan (Dhanbad) : प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के कारोबार पर एकाधिकार जमाने को लेकर दो गुटों में कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है. दोनों गुट खुलेआम एक दूसरे की गाड़ी को पकड़ रहे हैं और एक-दूसरे को सबक सिखाने के लिए धमकी दे रहे हैं. शुक्रवार की रात को फिर एक गुट ने विरोधी गुट के प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे पिकअप वैन को पकड़कर मैथन पुलिस को सौंप दिया है. जिसके जवाब में दूसरे गुट ने भी शनिवार को नशामुक्ति केन्द्र के पास विरोधी गुट के प्रतिबंधित मांगुर मछली लदे एक ट्रक को पकड़ा और गलफरबाड़ी पुलिस को सौंप दिया. दोनों मामले में पुलिस मत्स्य विभाग से संपर्क कर एफआईआर करने में जुटी है. लगातार मांगुर मछली लदा गाड़ी पकड़े जाने से यह तो साफ हो गया है कि दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. एक भी गाड़ी पुलिस ने नहीं पकड़ी है, बल्कि गुटों द्वारा पकड़वाई गयी है. 21 फरवरी की रात एक गुट ने मैथन पुलिस से मांगुर मछली लदी गाड़ी पकड़वाई थी. इतना ही नहीं उक्त गुट के सरगना वर्णवाल ने मामला भी दर्ज कराया था. शाम ढलते ही दोनों गुट के लोग मैथन ओपी से लेकर निरसा थाना तक एनएच टू पर सक्रिय हो जाते हैं. पुलिस को भी यह जानकारी है. लेकिन पुलिस स्वयं कार्रवाई न कर गुटों को मोहरा बना रही है. पूरे खेल पर लगाम नहीं लगाया गया तो कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है. इस संबंध में एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने कहा कि दोनों गुट के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. इस अवैध कारोबार में शामिल लोग बख्शे नहीं जायेंगे. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-15-people-died-many-injured-when-tractor-trolley-filled-with-devotees-overturned/">UP

: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही