Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में मवेशी लदा ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार समेत दो खबरें एक साथ

 
Maithon : मैथन थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर मैथन टोल प्लाजा के समीप से मवेशी लदे एक ट्रक को जब्त किया है. पुलिस ने चालक, खलासी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. ट्रक पर 15 दुधारू गाय व सात बछड़े लदे थे. चालक जीतेंद्र यादव, ट्रक मालिक व ट्रक पर सवार तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि मवेशियों को बिहार के छपरा से पश्चिम बंगाल के बर्नपुर ले जाया जा रहा था. वहीं, मवेशी ले जा रहे लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी गोवंश दुधारू हैं. इनमें से सात बछड़ों के साथ हैं, जबकि आठ गाएं एक सप्ताह में बच्चा देने वाली हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने जान-बूझकर दुधारू मवेशियों को पकड़वाया है. इस ठंड में गोवंश को बचाए रखना पुलिस के लिए चुनौती है, क्योंकि गोवंश के साथ छोटे-छोटे बछड़े भी हैं.

मैथन टोल प्लाजा के पास संतरा लदा ट्रक पलटा, लगा जाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/orange-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> Maithon : एनएच-2 पर मैथन टोल प्लाजा के समीप सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण संतरा लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पर लदा संतरा सड़क पर बिखर गया. संतरा लूटने के लिए वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे सड़क जाम हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संतरा लूट रहे लोगों को भगाया. पुलिस ने पलटे ट्रक को किनारे करवाकर  यातायात बहाल कराया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-petrol-pump-clerk-hangs-himself/">धनबाद

: पेट्रोल पंप के मुंशी ने लगाई फांसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही