Nirsa : निरसा थाना पुलिस ने जीटी रोड पर देबियाना के समीप सरिया लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रक पर लदा सरिया दो नंबर का है और बंगाल से झारखंड भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस जीटी रोड पर देबियाना के समीप पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल ट्रक को सरिया समेत जब्त किया गया है. कागजात की जांच की जा रही है. जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर ट्रक मालिक व सरिया भेजने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : मंकी">https://lagatar.in/world-scared-of-monkey-pox-alert-across-the-country/">मंकी
पॉक्स से सहमी दुनिया, देशभर में अलर्ट [wpse_comments_template]
धनबाद : निरसा में सरिया लदा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment