Rajganj : धनबाद जिले के राजगंज में एनएच-2 पर ओवरब्रिज के पास 23 जून की सुबह करीब 10 बजे प्लाई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पर लोड प्लाई पूरी सड़क पर बिखर गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के बाद चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. मौके पर पहुंची राजगंज थाना पुलिस ने पलाई को रोड किनारे जमा करवाकर जाम हटावा. घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक पर लोड प्लाई से संबंधित कागजात की जांच की. सभी कागजात सही पाए गए.पुलिस ने बताया कि ट्रक प्लाई लेकर लखनऊ से कोलकाता जा रहा था. जांच में सभी कागजात सही मिले हैं. घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई है. जल्द ही पलाई को दूसरे ट्रक पर लोड कर गंतव्य के लिए भेजा जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bengadiya-unit-of-jharkhandi-bhasha-khatian-sangharsh-samiti-formed/">धनबाद
: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बेनगड़िया इकाई गठित [wpse_comments_template]
धनबाद : राजगंज में एनएच पर पलटा ट्रक, सड़क पर पलाई बिखरने से लगा जाम
Leave a Comment