Search

 
 
 

धनबाद: दिल्ली-कोलकाता एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत

 
,Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एनएच पर 3 जुलाई रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया. बढ़ती सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-कोलकाता एनएच पर सड़क जाम कर दी है, जिससे लगभग 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. स्थानीय लोग ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे.

   डॉक्टर के पास गोविंदपुर जा रहे थे पति-पत्नी

दंपति गोविंदपुर के कुम्हारडांगा का ही रहने वाला है. पति मिहिर दास और पत्नी माया देवी गोविंदपुर में ही डॉक्टर के पास जा रहे थे. तभी बाजार के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी. ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया. पति पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे पत्नी ट्रक की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद स्थानीय दिनेश कुमार और अन्य लोगों ने कहा कि गोविंदपुर बाजार में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है, जिसमें लोगों की जान जा रही है. परंतु प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. न ट्रैफिक पुलिस रहती है, ना ही स्थानीय पुलिस. इधर गोविंदपुर बाजार में कई जगह कट है और भीड़भाड़ बनी रहती है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-3-youths-with-pistol-in-loyabad/">धनबाद

: लोयाबाद में पुलिस ने पिस्टल के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही