Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में झूठ का नहीं अब सच का राज चलेगा : पूर्णिमा सिंह

 
झरिया विधायक ने किया सड़क की नवीनीकरण का शिलान्यास, पूर्व विधायक पर ख़ूब बरसीं
Jorapokhar : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुरुवार 24 अगस्त को डिगवाडीह डिनोबली मोड़ के पास सिंदरी तक 13 किलोमीटर की सड़क की नवीनीकरण का शिलान्यास किया. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्णिमा सिंह ने बिना नाम लिये पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि पूरी झरिया को नगर निगम क्षेत्र बनाने से किसी भी काम के लिए फंड इकट्ठा करने में कठिनाई हो रही है. दूसरे मद से पैसा जुगाड़ कर सड़क निर्माण किया जा रहा है. कहा कि झरिया पूरी तरह नगर निगम हो गया इसके लिए पूरी तरह से पूर्व के विधायक की नाकामी रही है.

मजदूरों को हक मिले, इसलिए आउटसोर्सिंग कंपनी में रंगदारी पर लगी रोक

उन्होंने कहा कि झरिया के बारे मे झूठ फैलाया गया कि भू-धसान क्षेत्र में विकास नही होगा. कहा कि झरिया को कभी भी उजड़ने नही दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि पहले आउटसोर्सिंग कंपनी से रंगदारी ली जाती थी. मजदूरों को पूरा हक मिले. इसके लिए रंगदारी पर रोक लगाई गई है. पूर्णिमा सिंह ने कहा कि अब झरिया में झूठ का नही बल्कि सच का राज चलेगा. जनता की मूलभूत समस्या पानी, बिजली, सड़क का समाधान किया जाएगा. पूर्व के लोगों ने तो पानी में भी खेल कर खूब कमाई की थी. शिलान्यास समारोह में शामिल सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी ने सिंदरी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया. उनके समर्थकों ने पोस्टर में सिंदरी के विधायक की फोटो नही लगाये जाने पर नाराजगी जाहिर की. कार्यक्रम को मुख्तार खान, केडी पांडेय, भगवान दास, उमाशंकर साही, मृणाल कांत सिंह, बिकास सिंह, महिपाल सिंह, मनन यादव ने संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jewelers-and-mobile-shop-stolen-together-in-kumardhubi-market/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी बाजार में ज्वेलर्स और मोबाइल दुकान में एक साथ चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही