Search

 
 
 

धनबाद : कड़ी मेहनत के साथ शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करें : सुबोधकांत सहाय

 
Dhanbad : संगत-पंगत ट्रस्ट के द्वारा यूनियन क्लब में ‘साझेपन की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय मौजूद थे. उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आपने अब तक कड़ी मेहनत की है, वैसी ही मेहनत करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंचे. मंचासीन सभी अतिथियों  ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर दसवीं, बारहवीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य परीक्षाओं में सफल 32 विद्यार्थियों को मोमेंटो, कलम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन शिक्षक संजय कुमार और दिलीप कुमार कर्ण ने किया. कार्यक्रम में झामुमो के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमितेश सहाय, डायरेक्टर फाइनेंस राकेश कुमार सहाय, डीएसपी मुकेश कुमार, डीपीएस की प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा, भाजपा नेत्री नीतू सहाय, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, संजय बक्शी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-human-body-is-the-best-means-of-knowledge-and-devotion-madhavji/">धनबाद

: ज्ञान व भक्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन है मानव शरीर- माधवजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही