Search

 
 
 

धनबाद : TSF झरिया और MSME मिलकर युवाओं को उद्यमिता के लिए करेंगे प्रोत्साहित

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया डिवीजन ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास संस्थान के सहयोग से मंगलवार 26 जुलाई को जेआरडी टाटा ऑडिटोरियम जामाडोबा में युवाओं के लिए उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया . इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में MSME रांची के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव ,झरिया डिवीजन टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के नरेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

  बिज़नेस आइडियाज, योजनाओं और प्रोत्साहन पर चर्चा

टाटा के झरिया डिवीजन के युवाओं और महिलाओं के बीच वैकल्पिक करियर विकल्प के रूप में उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरुकता और इसकी खूबियों पर भी प्रकाश डाला गया. विभिन्न एजेंसियों द्वारा पेश किए जाने वाले बिज़नेस आइडियाज, योजनाओं और प्रोत्साहनों पर संक्षिप्त चर्चा हुई. इस कार्यक्रम में जामाडोबा और सिजुआ क्षेत्र के लगभग 200 बेरोजगार युवक और महिलाओं ने भाग लिया.   MSME के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एमएसएमई धनबाद और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ ) जामाडोबा द्वारा जागरुकता कार्यक्रम के बाद सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जो एमएसएमई द्वारा विकसित और अभ्यास किया जाने वाला अनूठा प्रशिक्षण मॉड्यूल होगा. उन्होंने कहा कि व्यवसाय विकास के लिए युवाओं और महिलाओं की क्षमता निर्माण और तैयारी पर भी ध्यान दिया जाएगा. अतिरिक्त पहल के रूप में सशक्तीकरण, व्यवसाय, एक्सपोजर विज़िट और सफल उद्यमियों, सरकारी अधिकारियों और सहायक  एजेंसियों के साथ बातचीत भी होगी.

   प्रतिभागियों को एजेंसियों के साथ नेटवर्किंग सहायता

एमएसएमई धनबाद और टीएसएफ जामाडोबा का संयुक्त उद्यम भी प्रतिभागियों को एजेंसियों के साथ नेटवर्किंग सहायता और विपणन सेवाओं का प्रावधान प्रदान करेगा. इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा, जीएम, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद, राजीव शर्मा, जनरल सेक्रेटरी, झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ, सुरेंद्र शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर- एमएसएमई, रांची, गौरव, सहायक  निदेशक - एमएसएमई, रांची, दीपक कुमार, सहायक  निदेशक, शाखा एमएसएमई-धनबाद, सुजीत कुमार, इन्वेस्टीगेटर, ब्रांच एमएसएमई, धनबाद, पंकज दास, हेड-ह्यूमन रिसोर्स एंड बिजनेस पार्टनर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, संतोष महतो, रीजनल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, राजेश कुमार, यूनिट हेड, टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया डिवीजन और टीएसएफ के अन्य अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही