Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अंतरजातीय विवाह पर महिला थाना में हुई तू तू मैं मैं

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : अंतरजातीय विवाह को लेकर एक बार फिर धनबाद के महिला थाना में दो पक्षों के बीच भारी तू तू मैं मैं हुई. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया. बताया जा रहा है कि विगत 23 मार्च बुधवार को प्रेमी प्रेमिका ने कतरास के लिलोरी मंदिर में शादी रचा ली.  दोनों बालिग हैं और यह एक साथ रहना चाहते हैं. दोनों ने शादी के बाद महिला थाना में सरेंडर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रेमी अमित कुमार धनबाद के जगजीवन नगर का रहने वाला है, जबकि लड़की चांदनी कुमारी ( काल्पनिक  नाम ) प्रेमी भी पड़ोस  में रहती है. दोनों लगभग पिछले 3 वर्ष से प्रेम पाश में बंधे थे. परिवार वालों को जानकारी नहीं थी. इस बीच दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे और बालिग होने पर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली. महिला थाना ने प्रेमी प्रेमिका के परिवार वालों को थाना बुलाया. थाना पहुंचते ही दोनों के परिजनों में तू तू मैं मैं होने लगी. क्योंकि प्रेमिका अलग बिरादरी की है, जिससे प्रेमी के घर वालों में काफी आक्रोश था. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर दोनों परिवारों को शांत कराया गया. दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी और दोनों बालिग होने के नाते साथ रहना चाहते हैं. इन तमाम कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए पुलिस ने समझाया तो प्रेमी के परिवार वाले अपनी सहमति देते हुए पुत्र व पुत्रवधू को साथ ले चले गए. हालांकि प्रेमिका के घर वाले नाखुश दिखे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candle-march-out-for-the-arrest-of-the-accused-of-parvatis-murder/">धनबाद

: पार्वती की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निकला कैंडल मार्च [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही