Search

 
 
 

धनबाद: फॉरवर्ड ब्लॉक के टीयूसीसी ट्रेड यूनियन ने किया सरकार की कई नीतियों का विरोध

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सर्किट हाउस में शनिवार 8 अक्टूबर को ने ट्रेड यूनियन टीयूसीसी झारखंड इकाई की को-ऑर्डिनेशन की बैठक हुई. बैठक में झारखंड इकाई के यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में यूनियन के कार्यो की समीक्षा करते हुए भविष्य की नीति पर चर्चा हुई. यूनियन के प्रतिनिधि गोविंद बनर्जी ने कहा कि 1924 में टीयूसीसी ट्रेड यूनियन की स्थापना नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने की थी. टाटा में यह यूनियन सक्रिय है. यूनियन समाजिक कार्यो में आगे बढ़कर मदद करता है, जबकि जनविरोधी निर्णय का विरोध करता है. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय सचिव ज्योति रंजन महापात्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे. कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी सहित कई निर्णय जन विरोधी हैं और पूंजीपतियों के हित में हैं. राज्य सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मनरेगा में मशीन का उपयोग सहित कई मजदूर विरोधी कार्य सरकार कर रही है, जिसका विरोध करते हैं. कहा कि 18 से 20 नवंबर तक दिल्ली में राष्ट्रीय कन्वेंशन होगा, जिसके बाद केंद्र और राज्य के कई जनविरोधी नीतियों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही