Search

 
 
 

धनबाद: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में 3 जनवरी मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2022-23 की सर्दी के सीजन का सबसे कम है. दूसरी ओर रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के तापमान के मुकाबले एक डिग्री कम है. तापमान में गिरावट की वजह से लोग परेशान रहे. पहली बार लोग दिन में भी पूरे गर्म कपड़ों में लिपटे रहे.

  दोपहर तक धुंध में लिपटा रहा शहर

3 जनवरी को सुबह से ही शहर को कुहासे और धुंध ने अपने गिरफ्त में ले लिया. सुबह दृश्यता (विजिबिलिटी) 10 मीटर से भी कम रही. दिन चढ़ने के साथ धीरे धीरे धुंध कम हुई, बावजूद दोपहर तक कुहासा छाया रहा. दोपहर में भी चालकों को हेडलाइट जला कर वाहन चलाना पड़ा. दिन भर मौसम में कनकनी बनी रही. धुंध के बीच से सूरज की हल्की किरणें धरती तक पहुंची, मगर कनकनी से राहत नहीं मिली.

  अभी कंपकपी रहेगी बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार अले तीन-चार दिनों तक दिन का अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा. इसीलिए दिन में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. 5 जनवरी से न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. फलस्वरूप धनबाद जिला भीषण ठंड व शीत लहरी की चपेट में आ जाएगा. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-batch-of-vaccine-reached-sadar-hospital-vaccination-started/">धनबाद

:  को वैक्सीन की नई खेप पहुंची सदर अस्पताल, टीकाकरण शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही