Search

 
 
 

धनबाद: टुंडी विधायक ने की मृत शिक्षक की पत्नी को नौकरी देने की मांग

 

 परिजनों के लिए मांगा मुआवजा, मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा

Tundi: टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो शुक्रवार 28 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. उन्होंने मृत सहायक अध्यापक की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नियोजन एवं मुआवजा देने की मांग की है. विदित हो कि दो दिन पहले मनियाडीह के बरियारपुर में जोंडरापहाड़ी के सहायक अध्यापक दिनेश मरांडी की मौत बिजली करंट लगने से हो गई थी. वह शौच के बाद जोरिया से लौट रहे थे, तभी टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आ गए व घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई थी. विधायक मथुरा महतो विधानसभा सत्र में भाग लेने रांची गए हैं. इसी बीच उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मृत शिक्षक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही