Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी के विधायक मथुरा महतो पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सामाजिक संगठन एक्सन फोर्स ने टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो की संपत्ति पर सवाल उठाया है. मंगलवार 5 जुलाई को गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता के जरिये एक्शन फोर्स के अध्यक्ष एम के आजाद ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विधायक, मंत्री रहते भेलाटांड़ की एक ही बैंक शाखा में चार खाता खुलवाने की जरूरत क्यों पड़ी.

  आय अचानक पांच गुनी कैसे हो गई

आजाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक मथुरा महतो के बिरला सन लाइफ में दो पॉलिसी में 2 लाख का डिपॉजिट,एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में दो पॉलिसी में करीब 11 लाख रुपये कहां से आये. लगभग 1000 हजार डिसमिल जमीन जिसका 31 जुलाई 2010 डीड नम्बर 11410 मौजा परसिया, खाता 25,प्लॉट 1117 रकवा 65 डिसमिल, 28 जुलाई 2010 को डीड नम्बर 10710 ,रकवा 109 डिसमिल, 24 दिसम्बर 2008 को डीड नम्बर 13548, रकवा 111 डिसमिल का स्रोत क्या है. वर्ष 2014-15 में इनकम टैक्स में 2 लाख 98,019 का रिटर्न भरा गया था तो अचानक वर्ष 2018-19 में 15 लाख 32,809 का रिटर्न दाखिल किया गया. आय अचानक पांच गुनी कैसे हो गई.

  जनता के समक्ष रखें सवालों का जवाब : आजाद

उन्होंने कहा कि विधायक खुद को समाज का सेवक और किसान कहते हैं, दूसरी ओर बड़े पैमाने पर जमीन और करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो रहा है. फोर्स के अध्यक्ष ने विधायक से इन सारे सवालों का जवाब जनता के समक्ष रखने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक्शन फोर्स आगे की रणनीति तय करेगा. बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक्शन फोर्स ने धनबाद विधायक राज सिन्हा पर भी कई गम्भीर आरोप लगाये थे और सवालों का जवाब सार्वजनिक करने की मांग की थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-a-month-topchanchi-atm-robbery-case-could-not-be-disclosed/">धनबाद

: एक माह बाद भी नहीं हो सका तोपचांची एटीएम लूट कांड का खुलासा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही