Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी विधायक ने राजगंज को प्रखंड बनाने की सदन में रखी मांग

 
टुंडी विधानसभा में आने वाले बाघमारा प्रखंड के 14 पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव
Rajganj : झारखंड विधानसभा के चालू मॉनसून सत्र में मंगलवार एक अगस्त को राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग टुंडी विधायक मथुरा महतो ने सदन में रखी. सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने शून्यकाल काल में इस मांग को रखा. उन्होंने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बाघमारा प्रखंड के धावाचिता पंचायत, रंगुनी, राजगंज, फाटामहुल, नगरी कला उत्तर, नगरी कला दक्षिण, छोटा नगरी, दलुडीह, महोशपुर -1, गोविंदाडीह, बौआ कला उत्तर, बौआ कला दक्षिण, मोहलीडीह और बगदाहा पंचायत को मिलाकर नया प्रखंड राजगंज बनाने का प्रस्ताव दिया. [caption id="attachment_717578" align="alignnone" width="214"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/PRAKHAND-DEMAND-214x300.jpg"

alt="" width="214" height="300" /> शून्यकाल में रखा गया मांग पत्र[/caption] विधायक मथुरा महतो ने कहा कि यह इस क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग है. उन्होंने कहा कि राजगंज और आसपास के पंचायतों से बाघमारा प्रखंड कार्यालय की दूरी काफी अधिक है. इससे ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय पहुंचने में परेशानी होती है. साथ ही कई ग्रामीण प्रखंड कार्यालय नहीं पहुंच पाते. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tempo-driver-arrested-for-attempting-to-kidnap-a-girl-student-in-jamadoba/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जामाडोबा में छात्रा के अपहरण के प्रयास में टेंपो चालक गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही