Search

 
 
 

धनबाद : फूस बांग्ला में बारह चक्का ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, लोगों ने की सड़क जाम

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जोरापोखर थाना क्षेत्र के फूसबांग्ला में शनिवार 18 जून को बारह चक्का ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने फूस बांग्ला में झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. मृतक समीर मेहता भौरा का रहनेवाला और  जगदम्बा मेडिकल का बताया गया है.. सूचना मिलने पर जोरापोखर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोग झरिया सिंदरी मार्ग पर हाइवा परिचालन बंद करने की मांग कर रहे हैं. गौरतलब है कि 10 दिन के अंदर  ही फुसबांग्ला में हाइवा से मौत की यह दूसरी घटना है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही