Search

 
 
 

धनबाद : सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेगी बीस सूत्री समिति- ब्रजेन्द्र सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के सिटी सेंटर के समीप कंबाइंड बिल्डिंग में 22 मार्च को जिला बीस-सूत्री कार्यान्वयन समिति का कार्यालय खोला गया. उद्घाटन बीस सूत्री के उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह व डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार ने जिस आशा और उम्मीद के साथ में विकास कार्यों की मजबूत कड़ी बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को जो दायित्व दिया है, उसे पूरा किया जाएगा. समिति पूरी निष्ठा के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेगी. इसके लिए जल्द ही सभी प्रखंडों में बीस सूत्री की बैठक होगी. सभी प्रखंडों में समिति लगातार जनता दरबार लगाएगी. इसका शुभारंभ 29 मार्च को गोविंदपुर से होगा. इसमें लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धनबाद में समिति की जिलास्तरीय बैठक जल्द होगी, जिसमें धनबाद जिला के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता शरीक होंगे. उद्घाटन के मौके पर योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, मदन महतो, शमशेर आलम, लक्ष्मण तिवारी, हराधन रजवार, राजू प्रमाणिक, योगेंद्र सिंह योगी, मोहम्मद कासिम, उषा पासवान, पप्पू कुमार तिवारी, जितेश सिंह, अख्तर हुसैन अंसारी, राजेंद्र किस्कु, गोपीन टुडू, मनोज हाडी, मंटू चौहान समेत कांग्रेस, झामुमो व राजद के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-strengthen-the-red-flag-against-privatization-of-industries-anand-mahato/">धनबाद

: उद्योगों के निजीकरण के खिलाफ लाल झंडे को मजबूत करें- आनंद महतो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही