धनबाद : नाबालिग से दुराचार के आरोपी को बीस वर्ष कैद
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार के आरोपी निचितपुर निवासी अजय महतो को धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने बीस वर्ष कैद एवं पांच हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया है. प्राथमिकी पीड़िता की शिकायत पर बरोड़ा थाने में दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के मुताबिक 6 अगस्त 19 को सुबह 5:00 बजे पीड़िता अपने खेत में काम करने जा रही थी कि रास्ते में अजय महतो ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया. चिल्लाने पर अजय ने उसका मुंह दबा दिया और झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और धमकी दी कि अगर किसी को बोला तो जान से मार देंगे और भाग गया. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 30 सितंबर 19 को आरोप पत्र दायर किया था. अभियोजन की ओर से कुल 8 गवाहों का परीक्षण कराया गया.

Leave a Comment