Search

धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष की कैद

 Dhanbad : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गोविंदपुर निवासी अनुज कुमार को धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने बीस वर्ष की कैद से एवं दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. प्राथमिकी पीड़िता की मां की शिकायत पर गोविंदपुर थाने में दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता की मां नर्स का काम करती है, जबकि उसके पिता जैप के जवान हैं. मां व पिता की ड्यूटी में रहने के कारण पीड़िता घर में अकेली थी. 24 सितंबर 21 की संध्या 6:45 बजे पीड़िता को घर में अकेली पाकर आरोपी अनुज उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. अनुज ने इसका वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी. जब पीड़िता की मां वापस आई तो उसने घटना की जानकारी दी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 27 नवंबर 21 को अनुज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp