Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जमीन कारोबारी की हत्या में रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad). बरवाअड् थाना की पुलिस ने जमीन कारोबारी राजकुमार साव की हत्या में रेकी करने वाले चंदन और कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है. जमीन लिया है उसकी नापी कराना है, अपराधियों ने यही कह कर बुलाया और गोली चला दी. धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पीछे पांडेय बरवा जाहेर स्थान के पास 12 अप्रैल को सुनियोजित तरीके से राजकुमार साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    बोकारो में रची गई थी हत्या की साजिश

22 अप्रैल शनिवार को मुख्यालय डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार साव की हत्या का षड्यंत्र बोकारो में रचा गया था. टाटा सिजुआ निवासी चंदन महतो, बांस जोड़ा सेन्द्रा निवासी कुंदन पासवान ने हत्या में बाइक और मोबाइल सीम मुहैया कराने के साथ राजकुमार साव की रेकी भी की थी. हालांकि अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. डीएसपी वन ने जानकारी देते हुए कहा कि जमीन की घेराबंदी को लेकर यह हत्या हुई है.

  चंदन और कुंदन घटना के समय भी थे मौजूद

डीएसपी वन ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश कुमार साव के फर्दबयान के आधार पर कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान में  पता चला कि  अपराधकर्मी कुंदन पासवान लोयाबाद और चंदन महतो टाटा सिजुआ 6 नं बस्ती का रहने वाला है. बताया कि संलिप्तता के साक्ष्य प्राप्त होने पर दोनों की  गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वयं की संलिप्तता को स्वीकार करते हुए कई अन्य अपराधकर्मियों की भी संलिप्तता बताई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. दोनों अपराधियों के पास से सफेद रंग की टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल और तीन एन्ड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं. दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. प्रेस वार्ता में बरवाअड्डा थाना प्रभारी बिक्रम सिंह भी मौजूद थे.

    हत्या के 11 दिन के बाद हुआ खुलासा

राजकुमार साव की हत्या के 11 दिन बाद पूरे कांड का खुलासा हुआ. रेकी करने वाले दो अरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हालांकि शूटर अभी तक पकड़ा नहीं गया. डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही शूटर को भी पकड़ लिया जाएगा. शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

  राजकुमार को 2 व नागेंद्र को 5 गोली लगी थी

बता दें कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के हीरक रोड़ पांडेय बरवा में विगत 12 अप्रैल बुधवार को 1:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी कुरमीडीह गांव निवासी राजकुमार साव व बीसीसीएल कर्मी नागेंद्र यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. घटना में राजकुमार साव की मौत हो गई थी. नागेंद्र यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राजकुमार को 2 व नागेंद्र को 5 गोलियां लगी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही