Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  बरोरा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं.

 

यह जानकारी ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब ने रविवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बरोरा निवासी रविन्द्र चौहान पर जानलेवा हमला किया गया था.

 

घटना माथाबांध ग्राउंड के पास बरोरा-डुमरा मुख्य मार्ग पर घटी, जहां चार बाइक पर सवार आठ युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में रविन्द्र चौहान घायल हो गये. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

उनकी शिकायत पर बरोरा थाना में गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. 

 

इस दौरान नामजद आरोपी विशाल चौहान और अनीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किये गये.

 

गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. वे क्षेत्र में कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा था .पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही