Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे में नौकरी के नाम लाखों की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 

रेलवे और पश्चिम बंगाल पुलिस का फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद 

Rizwan Shams  Dhanbad : धनबाद पुलिस ने शनिवार को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया. दोनों के खिलाफ साहिबगंज, राजमहल निवासी आशीष कुमार यादव ने धनबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र और बंगाल पुलिस का फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किया है. राजमहल के नया बस्ती निवासी आशीष कुमार यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनके बगल गांव के रहने वाले अनिल कुमार और अमित कुमार सेंगर खुद को रेलवे का अधिकारी बताते थे. इसी कारण उनकी दोनों से बातचीत होती थी. बातचीत के क्रम में ही उन लोगों ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनको धनबाद बुला कर लाए. धनबाद लाने के बाद कई दफ्तरों का चक्कर लगवाया. फिर धनबाद में ही उन्हें तीन बार में साढ़े छह लाख रुपए दिए गए. एक बार में तीन लाख 75 हजार, दूसरी बार में एक लाख और एक लाख 75 हजार रुपए दो अलग-अलग बैंक खातों में जमा किए गए. कुछ दिनों बाद डाक के माध्यम से रेलवे का नियुक्ति पत्र उसके घर पहुंचा. बाद में पता चला कि उक्त नियुक्ति पत्र फर्जी है. तब आशीष ने दोनों से अपने रकम की मांग की. दबाव बनाने पर दोनों ने तब कहा कि एक और क्लाइंट लाकर दो, तब रकम वापस कर देंगे. क्लाइंट देने के बहाने से दोनों को धनबाद बुलाया गया और मामले की खबर धनबाद थाने में दी गई. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया गया. इसी क्रम में दोनों के पास रेलवे और बंगाल पुलिस का फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ये भी पता कर रही है कि दोनों ने और कितने लोगों को ठगा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-ignoring-the-problems-of-employees-mukherjee//">धनबाद

: कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा डीवीसी- मुखर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही