Search

 
 
 

धनबाद : डीजल-बैटरी लूट के एक घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

 
Putki : पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल की एसटीजी आउटसोर्सिंग से 45 हजार रुपए के डीजल व बैटरी की लूट में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए पुटकी 10 नंबर खटाल निवासी दिनेश यादव व पवन कुमार चौधरी को रविवार को जेल भेज दिया गया. पुटकी थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटे गए 150 लीटर डीजल भरा गैलन व तेल मापने की कूपी बरामद किया गया है. ज्ञात हो कि शनिवार की रात करीब 10  की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने पुटकी 17 नम्बर स्थित आउटसोर्सिंग के ओबी डंप के पास खड़े डोजर से दो बैटरी खोल ली. कंपनी के कर्मी जब तक वाहन के पास पहुंचते, अपराधी दूसरी ओर की ड्रिल मशीन से 150 लीटर डीजल लूट कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ, पुलिस के जवान व कंपनी समर्थक मौके पर पहुंच गए. अपराधियों घटना को जिस फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया, पुलिस ने भी उसी अंदाज में उन्हें पीछाकर धर दबोचा. डीजल लेकर भागने के क्रम में रास्ते मे डीजल का रिसाव होता रहा. उसी रास्ते को मापते हुए पुलिस व सीआईएसएफ के जवान खटाल पहुंच गए  और वहां रखे डीजल को जब्त कर लिया. लूट में शामिल दो युवकों को भी पकड़ लिया. जबकि बैटरी लेकर अन्य अपराधी भाग निकले. पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की, तो महिलाओं ने विरोध कर दिया. घटना के संबंध में आउटसोर्सिंग के प्रबंधक हरिहर चौहान ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत की है. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-2-bikes-seized-with-90-bottles-of-illicit-liquor-in-podaiyahat/">गोड्डा

: पोड़ैयाहाट में 90 बोतल अवैध शराब के साथ 2 बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही