Search

 
 
 

धनबाद: कालूबथान में गाय चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

 

खरीदार को गांव वालों ने पकड़ा व पुलिस को सौंप दिया

 Nirsa : कालूबथान पुलिस ने रविवार 27 अगस्त को गाय चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. दलदली गांव निवासी आबिद अंसारी की गाय 23 अगस्त को उसके घर से चोरी हो गयी थी. उन्होंने कालूबथान ओपी में लिखित शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया किचिरूडीह निवासी अलटू अंसारी व खराडीह गांव के अख्तर अंसारी ने मिलकर गाय चोरी कर किसी व्यक्ति के पास बेच दी है. खरीदार आज गाय को लेकर जा रहा था, तभी दलदली के लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसने गाय अलटू अंसारी व अख्तर अंसारी से खरीदी है. पुलिस ने कार्रवाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. गाय पुलिस ने आबिद अंसारी को सौंप दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही