Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में बंद घर से नगद सहित ढाई लाख की चोरी

Sindri: सिंदरी (Sindri)  सिंदरी के के आरएमकेफोर 455 निवासी पिंकी सिन्हा ने बलियापुर थाना में में 60 हजार नगद सहित लगभग दो लाख रुपए के गहने की चोरी की लिखित शिकायत की है. बलियापुर पुलिस सूचना के आधार पर जांच करने घटनास्थल पर पहुंची. भुक्तभोगी सह पूर्व एफसीआई कर्मी स्व नरेश सिन्हा की पुत्री पिंकी ने लिखित शिकायत में बताया है कि विगत 10 फरवरी को मां का इलाज कराने रांची गई थी. उनके आवास पर नजदीक के खटाल का प्रकाश कुमार रह रहा था. प्रकाश तीन बजे सुबह दूध दूहने के लिए निकल जाता था और शाम छः बजे तक वापस मेरे घर लौट आता था. विगत मंगलवार की शाम 7 बजे प्रकाश ने चोरी की जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि   जानकारी प्राप्त होने के बाद बुधवार 15 जनवरी की शाम 5 बजे सिंदरी में घर आने पर जांच की तो पाया कि आलमारी तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपये नगद समेत 10 सोने के कान के रिंग व तीन पीस सोने की नाक की बूंदी चोरी हो गई है. बलियापुर पुलिस को लिखित शिकायत में किसी पर संदेह नहीं जाहिर किया है. बलियापुर थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही