Search

 
 
 

धनबाद : सब्जी विक्रेता को भटकती मिली ढाई साल की बच्ची, परिजनों को सौंपा

 

माता-पिता ने आंगनबाड़ी सेविका पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jharia : झरिया कोयरीबांध निवासी पंकज बर्णवाल की ढाई साल की बेटी को शनिवार 8 जुलाई की दोपहर सब्जी मंडी के समीप एक सब्जी विक्रेता ने सड़क पर भटकते हुए पाया. मुख्य मार्ग पर गाड़ियों से बचते बचाते बच्ची डरी सहमी रोती जा रही थी. सब्जी विक्रेता नरेन्द्र प्रसाद साव की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने उसे अपनी दुकान में बिठा लिया. लगभग एक घंटा बाद परिजन बच्ची को ढूंढते हुए सब्जी मंडी पहुंचे तो बच्ची को सकुशल पा कर चैन की सांस ली. सब्जी विक्रेता को धन्यवाद देकर बच्ची को साथ ले गए. बच्ची की मां शशि बर्णवाल ने बताया कि रोज की तरह सुबह उनकी बेटी पास के ही आंगनबाड़ी केंद्र साधना मैडम के पास पढ़ने गई थी. पढ़ाई के बाद मैडम हमेशा उसे घर छोड़ दिया करती थी. लेकिन आज जब 12 बजे वह घर नहीं आई तो मैडम को फोन किया. उन्होंने पहले तो कहा कि आपकी बेटी तो कब की चली गई है. फिर कहा कि उन्होंने उसे गली के बाहर छोड़ दिया था. इसके बाद वह फ़ौरन बेटी को ढूंढने निकली. लेकिन वह कहीं नहीं मिली. बच्ची के पिता ने भी दोस्तों व सगे संबंधियों के साथ बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी. हर मुहल्ला छान मारा, लेकिन वह नहीं मिली. तभी एक परिचित ने बताया कि उनकी बेटी सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले के पास है. सब्जी वाले ने कहा कि उनकी बेटी तेज रफ्तार स्कार्पियो से टकराते बाल बाल बची. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही