Search

धनबाद : ट्रेन में बेवजह चेन पूलिंग करते दो गिरफ्तार, किन्नरों पर भी कार्रवाई

Dhanbad : पूर्व-मध्य रेलवे इन दिनों ट्रेनों में बिना किसी जरूरी कारण के चेन पूलिंग करने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन समय पालन’ चला रहा है. रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान बेवजह चेन पूलिंग कर ट्रेनों को जहां-तहां रोकने की कोशिश करने वालों पर नजर रख रहे हैं. ताकि ट्रेनें समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें. इस विशेष अभियान में 2 मार्च को पूर्व-मध्य रेलवे जोन के विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने चेन पूलिंग करने के आरोप में 50 लोगों को हिरासत में लिया. इस दौरान धनबाद मंडल में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई.

यात्रियों को परेशान करने वाले किन्नरों के खिलाफ भी अभियान

ट्विटर व रेल मदद एप पर ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान करने संबंधी प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बले ने 27 फरवरी से 1 मार्च तक किन्नरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस रेलवे जोन के विभिन्न रेलखंडों में ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने के आरोप में 85 किन्नरों को हिरासत में लिया गया. इनसे 64 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया. इस विशेष अभियान के दौरान धनबाद मंडल में 8, सोनपुर मंडल में 28, दानापुर मंडल में 24, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 18 तथा समस्तीपुर मंडल में 7 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-grand-nishan-shobhayatra-from-jharias-mata-vaishno-devi-temple-tableaux-enthralled/">धनबाद

: झरिया के माता वैष्णो देवी मंदिर से निकली भव्य निशान शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp