Search

 
 
 

धनबाद : कापासारा आउटसोर्सिंग से अवैध उत्खनन करते दो गिरफ्तार

 
Nirsa : निरसा  (Nirsa) ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग से अहले सुबह 4 बजे शीतलपुर के सीआईएसएफ टीम ने अवैध उत्खनन कर रहे दो कोयला चोरों को गिरफ्तार किया. सीआईएसएफ दोनों को अपने साथ शीतलपुर ले गई. दोनों पश्चिम बंगाल के कुलटी के बताये जा रहे हैं. एक छोटे से ब्रेक के बाद लगभग एक माह बाद फिर से ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन शुरू होने की सूचना  मिलते ही शीतलपुर की सीआईएसएफ टीम ने मंगलवार 31 मई को अहले सुबह 4 बजे कापासारा आउटसोर्सिंग में छापेमारी की. दो कोयला चोरों को दबोचने में सफलता प्राप्त की, बाकी जान जोखिम में डाल भागने में सफल रहे. हालांकि शीतलपुर की सीआईएसएफ टीम कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-third-and-fourth-phase-of-counting-till-noon-five-candidates-for-the-post-of-chieftain-won/">धनबाद:

तीसरे और चौथे चरण की मतगणना में दोपहर तक मुखिया पद के पांच प्रत्याशी विजयी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही