Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर पुलिया से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल

Tundi: पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य मार्ग घोसालडीह पुलिया पर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक हीरो हौंडा बाइक पर सवार होकर गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. बाइक तेज गति से जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से जा टकराई. एक युवक को हल्की और दूसरे को थोड़ी ज्यादा चोट लगी है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल युवकों को 108 एंबुलेंस के जरिये धनबाद एसएनएमसीएच अस्पताल भेजा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही