Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची में वाहन से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल

Topchachi : तोपचांची (Topchachi)  तोपचांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाटर बोर्ड नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर ब्रिज पर बुधवार 1 मार्च को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेनापति महतो तथा तपेश्वर महतो बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के छाताटांड गांव का रहने वाला है. दोनों बाइक पर सवार हो कर डुमरी की ओर से आ रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही एनएच का एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचा व गंभीर रूप से ज़ख्मी युवकों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गया. तोपचांची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही