Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा में बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात बस एवं बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार राजगंज पहाड़पुर निवासी अजय सोरेन एवं सुनील हेंब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं बस को जब्त कर निरसा थाना में रखा है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार राजगंज पहाड़पुर निवासी अजय सोरेन, सुनील हेंब्रम एवं उसके अन्य साथी तीनों बाइक से पहाड़पुर से निरसा की ओर आ रहे थे. तभी कालूबथान की ओर से बेनागोड़िया की ओर बारात लेकर जा बस संख्या जेएच 09 वाईं 3813 की गोपालगंज मोड़ के समीप टक्कर हो गई. अन्य साथी को भी हल्की-फुल्की चोट लगी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही