Search

 
 
 

धनबाद : मेला देख लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की बोरिंग गाड़ी के धक्के से मौत

 
Dhanbad : बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी के समीप हीरक रोड पर विजयादशमी के दिन 5 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. कहालडीह (धोखरा) निवासी 27 वर्षीय संतोष रवानी अपने दोस्त गुल्लूडीह निवासी साहिल गोप के साथ बाइक पर सवार होकर मेला देखने स्टील गेट गया हुआ था. लौटते समय पलानी के पास एक बोरिंग गाड़ी की चपेट में आ जाने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चालक बोरिंग गाड़ी लेकर भाग निकला. मौके पर पहुंची बलियापुर थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-seats-full-after-october-19-in-trains-going-to-bihar-on-chhath/">(Dhanbad)

पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना सूचना मिलते ही काहालडीह व गुल्लूडीह गांव में मातम छा गया. काहालडीह निवासी मृतक संतोष रवानी अरुण रवानी का इकलौता पुत्र था. वह बेंगलुरु में मजदूरी करता था. दुर्गापूजा पर घर आया था. नवंबर  में उसकी शादी होने वाली थी. वहीं, उसका दोस्त गुल्लूडीह निवासी साहिल गोप राजू गोप का पुत्र था. वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दोनों के शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-killed-another-injured-in-road-accident/">धनबाद

: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही