Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो भाजपा नेता

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा में 15 फरवरी को जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता प्रधान सोरेन व श्रीराम बारी के समर्थक आपस में ही भिड़ गए. दोनों नेताओं में खूब नोक-झोंक हुई. श्रीराम बारी प्राथमिक विद्यालय मुडा धौड़ा के पास घर की नींव के लिए जमीन की खुदाई करवा रहे थे. सूचना मिलते ही प्रधान सोरेन अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध करने लगे. इस पर श्रीराम बारी ने कहा कि स्व. मुकेश सिंह के परिजनों से जमीन खरीद कर घर बना रहे हैं. आरोप लगाया कि प्रधान सोरेन कुछ ग्रामीणों को बहका कर जमीन को गैर आबाद बता विरोध कर रहे हैं. वहीं, प्रधान सोरेन ने कहा कि वह रेलवे द्वारा उजड़ने वाले सभी परिवारों को बसाने के लिये लड़ रहे हैं. गैर आबाद जमीन को बचाना होगा. श्रीराम बारी भू माफिया से लड़ने की बजाय निजी स्वार्थ में खुद जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-allegations-of-corruption-at-nirsa-zonal-office-bjp-entangled-with-co/">धनबाद

: निरसा अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सीओ से उलझे भाजपाई  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही