Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मारपीट में बीच-बचाव करने पर दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, गंभीर

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी नीचे मोहल्ला में युवकों ने दो सगे भाइयों को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. घटना 4 अप्रैल रात करीब नौ बजे की है. बताया कि मोहल्ले के दो युवक किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे. तभी उधर से गुजर रहे मो. आरिफ ने युवकों को डांट-फटकार कर हटाया. उनमें से एक युवक मो. इफ्तिकार को यह नागवार गुजरा. वह करीब एक घंटे बाद अपने 10-15 साथियों के साथ मो. आरिफ के घर जा धमका और गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. मो. आरिफ ने खुद व परिवार को बचाने के लिए मारपीट कर रहे मो. इफ्तिकार (45) पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. उसे बचाने आए उसके सगा भाई मो. लड्डन (27) को भी युवकों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को पास के निजी अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, क्षेत्र के एक नेता मामले को रफा-दफा कराने में जुट गए हैं. यह भी पढ़ें : ससुरालवालों">https://lagatar.in/when-the-in-laws-left-the-married-woman-committed-suicide-by-setting-fire-to-her-maternal-house/">ससुरालवालों

ने छोड़ा तो विवाहिता ने मायके में आग लगाकर कर ली आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही