Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजगंज में दो बसों की भीषण टक्कर, कई यात्री घायल, एक गंभीर

जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप सोमवार की देर रात दो यात्री बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप सोमवार की देर रात दो यात्री बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

 

बोकारो में आदिवासी मंच के कार्यक्रम में जा रही थीं दोनों बसें

बताया जा रहा है कि दोनों बसें जामताड़ा से बोकारो के लगु पहाड़ में आयोजित आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में पीछे की बस के चालक को गंभीर चोटें आईं है. जबकि आगे वाली बस के एक यात्री का पैर टूटा है. अन्य यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं.

Uploaded Image

 

हादसे के बाद सड़क पर लग गया लंबा जाम

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. इस घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों बसों को सड़क से हटावाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ. फिलहाल पुलिस दोनों बसों को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही