Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा के जमुनिया डैम में करमा विसर्जन के दौरान दो बच्चे डूबे,पसरा मातम

 
विधायक ढ़ुल्लू महतो ने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवज़ा दिलाने की कही बात Katras : बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ कॉलोनी के समीप स्थित जमुनिया डैम में मंगलवार 26 सितंबर की सुबह करमा पर्व का अवशेष विसर्जन करने गए दो बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार माटीगढ़ डैम कॉलोनी से पांच बच्चे मंगलवार की सुबह 6 बजे के आसपास करमा पूजा का अवशेष विसर्जन करने जमुनिया डैम गए थे. तभी नहाने के दौरान विनेश्वर चौहान की पुत्री सलोनी कुमारी (14 वर्ष) और बबलू तुरी का पुत्र देवराज कुमार (10 वर्ष) गहरे पानी में डूब गए. उन्हें फौरन नदी से निकालकर डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्स्कों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों का शव कॉलोनी में लाये जाने के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. [caption id="attachment_768433" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DHULLU-MAHTO-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> मौके पर पहुंचे बाघमारा विधायक ढ़ुल्लू महतो[/caption] घटना की सूचना पर पहुंचे बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने शोक व्यक्त किया. साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन पर नदी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिये जाने की बात कही. उन्होंने इस संबंध में बाघमारा के सीओ से मोबाइल पर बात भी की. बाघमारा थाना पुलिस दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम के लिए अग्रिम कार्रवाई कर रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-pediatrics-department-of-snmmch-will-get-four-ventilators/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: एसएनएमएमसीएच के शिशु रोग विभाग को मिलेंगे चार वेंटिलेटर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही