Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गुनघुसा  तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों  की मौत

 Gomoh : हरिहरपुर थाना अंतर्गत गुनघुसा गांव के सुडी तालाब में डूब कर दो बच्चों की मौत हो गई. रविवार 30 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे गौतम मंडल के 15 वर्षीय पुत्र नयन मंडल एवं संजय मंडल के 12 वर्षीय पुत्र गोलू मंडल तालाब में नहाने गए थे. तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए. दोनों को डूबता देख उनके साथ नहा रहे अन्य बच्चे भाग खड़े हुए. दोनों मृत बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई थे. सूचना मिलते ही  घरवाले एवं गांव के अन्य लोग तालाब  पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला. उस समय  उनकी सांसें चल रही थी.  पंचयात समिति सदस्य निरंजन मंडल ने अपने  वाहन से तत्काल दोनों को तोपचाची के साहू बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. परंतु तब तक दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे. चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. अचानक इस घटना से पूरे गुनघुसा  गांव में सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताते हैं कि गौतम मंडल के पुत्र  नयन मंडल ने मैट्रिक का इम्तिहान दिया था, जबकि  संजय मंडल का पुत्र गोलू मंडल 8 वीं क्लास का छात्र था. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत मंडल ने बताया कि तालाब काफी गहरा है. अब भी लगभग 20 फीट पानी है. घर में  पानी की सारी सुविधा होने के बावजूद दोनों लड़के साथियों के साथ नहाने तालाब  पहुंच गए और गहरे पानी में चले जाने के कारण निकल नहीं सके. उन्होंने इस घटना पर दुख प्रकट किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही